Sawan Putrada Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाया जाता है। इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन पुत्रदा एकादशी के दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति संतान प्राप्ति की इच्छा रखता है उसे पुत्रदा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस साल का सावन पुत्रदा एकदासी व्रत 27 अगस्त 2023 को रविवार के दिन रखा जाएगा। यह रक्षाबंधन से 4 दिन पहले मनाया जाता है। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।
पुत्रदा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
यः पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
ॐ क्लीं देवकी सुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते,
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहम शरणम् गता।
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती॥
इस दिन इन मंत्रों का जाप करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, शांति आती है
