Sawan Purnima Date 2024: सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। पूर्णिमा के अगले दिन से ही दूसरे महीने की शुरुआत हो जाती है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही खास माना जाता है, लेकिन सावन महीने की पू्र्णिमा तिथि अपने आप में विशेष होती है। इस तिथि के दिन विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ- साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। पू्र्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान के लिए बहुत ही शुभ होता है। सावन मास की पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं सावन मास की पूर्णिमा तिथि कब है।
Sawan Purnima Date 2024 (सावन पूर्णिमा कब है 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि की 19 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा। 19 अगस्त को ही सावन महीने का समापन होगा।Sawan Purnima 2024 Shubh Muhurat (सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 19 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Sawan Purnima Importance (सावन पूर्णिमा महत्व)
शास्त्रों में सावन पूर्णिमा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन पितरों की पूजा करने से और तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। सावन पूर्णिमा के दिन रात के समय देवी लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक को धन, वैभव की प्राप्ति होती है।
