Nag Panchami 2025 Date: हिंदू धर्म में नागों का विशेष स्थान है – इन्हें पाताल लोक का अधिपति, भगवान शिव के गले का आभूषण और भगवान विष्णु के शेष शैया का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है, कालसर्प योग शांत होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। नागपंचमी के दिन आठ नागों की पूजा होती है। जानिए इस साल नाग पंचमी कब है।
नाग पंचमी 2025 तिथि व मुहूर्त (Nag Panchami 2025 Date And Time)
नाग पंचमी 2025- 29 जुलाई 2025
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त - 05:41 AM से 08:23 AM
पंचमी तिथि प्रारम्भ - 28 जुलाई 2025 को रात 11:24 बजे
पंचमी तिथि समाप्त - 29 जुलाई 2025 को देर राक 12:46 बजे
नाग पंचमी पूजा विधि
स्नान व संकल्प: इस दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें और पवित्र मन से नाग देवता की पूजा का संकल्प करें।
नाग चित्र या प्रतिमा स्थापना: दीवार पर नाग देवता का चित्र बनाएं या मिट्टी/धातु के नाग की मूर्ति स्थापित करें।
पूजन सामग्री: कच्चा दूध, अक्षत (चावल), दूर्वा, कुशा, फूल, चंदन, घी का दीपक और हल्दी-कुमकुम से पूजा करें।
दूध अर्पण: नाग देवता को विशेष रूप से दूध अर्पित किया जाता है।
मंत्र जप: "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।
कथा श्रवण: नाग पंचमी की व्रत कथा का श्रवण अवश्य करें।
भोजन व व्रत पारण: व्रती दिनभर उपवास रख सकते हैं, या फलाहार करें और शाम को पूजन के बाद व्रत का पारण करें।
