अध्यात्म

सावन शिवरात्रि 2025: जानें कब है भोलेनाथ की आराधना का सबसे पावन दिन

Sawan Shivratri 2025 Date: वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि आती है लेकिन श्रावण मास की शिवरात्रि का सर्वाधिक महत्व माना जाता है। ये दिन भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे खास माना गया है। जानिए 2025 में सावन शिवरात्रि कब है और इसका महत्व क्या है।

Image

Sawan Shivratri 2025 Date

Sawan Shivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि के बाद सावन शिवरात्रि ही भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन शिवभक्त उपवास रखते हैं और विधि विधान शिव-पार्वती की पूजा करते हैं। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने का भी विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध आदि चीजें अर्पित करने से समस्त दोषों का नाश हो जाता है। जानिए इस साल सावन शिवरात्रि कब पड़ रही है।

सावन शिवरात्रि कब है 2025 में (Sawan Shivratri 2025 Date And Time)

सावन शिवरात्रि 2025 का त्योहार 23 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का निशिता काल मुहूर्त देर रात 12 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

सावन शिवरात्रि पर रात्रि के चारों प्रहर का पूजा समय (Sawan Shivratri Puja Muhurat 2025)

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त07:17 PM से 09:53 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त09:53 PM से 12:28 AM, 24 जुलाई
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा मुहूर्त12:28 AM से 03:03 AM, 24 जुलाई
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त03:03 AM से 05:38 AM, 24 जुलाई

सावन शिवरात्रि का महत्व (Sawan Shivratri Ka Mahatva)

सावन शिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था।मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की विधि विधान पूजा करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है और साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत रहती हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article