Green Bangles In Sawan: सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती हैं? जानिए इसका महत्व क्या है

Sawan Me Hari Chudiya Kyu Pehni Jati Hai: सावन का महीना 22 जुलाई से लग गया है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त को होगी। इस महीने में सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां खूब पहनती हैं। जानिए इसके क्या कारण हैं।

Sawan Me Hari Chudiya Kyu Pehni Jati Hai (सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनते हैं): हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन आते ही धरती पर चारों तरफ हरियाली छा जाती है। पेड़ खूब हरे भरे दिखने लगते हैं। इस महीने में शिव के भक्त भी हरे रंग का इस्तेमाल खूब करते हैं। खासकर सुहागिन महिलाएं सावन में हरे रंग की चूड़ियां जरूर पहनती हैं। चलिए जानते हैं सावन में हरे रंग की चूड़ियां क्यों पहनी जाती हैं।

sawan green bangles

Why Do Wear Green Bangles In Sawan

सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनते हैं (Sawan Me Hari Chudiyan Kyu Pahnte Hain)

लाल रंग की तरह ही हरा रंग भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं सावन में हरे रंग की चूड़ियां पहनने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। जिससे सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धर्म शास्त्रों में हरे रंग का भगवान शिव से भी गहरा नाता माना गया है। कहते हैं भगवान शिव को प्रकृति से जुड़ी चीजें अतिप्रिय होती हैं। इसलिए ही भगवान की पूजा में बेलपत्र और धूतरा चढ़ाया जाता है। चूंकि सावन में प्रकृति में हर तरफ हरा ही हरा रंग नजर आता है इसलिए इस महीने में हरे रंग के कपड़े या हरी चूड़ियां पहनना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि हरी चूड़ियां पहनने से भोलेनाथ की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

End of Feed