Kawad Jal Time 2024: शिवरात्रि पर कावड़ जल कब चढ़ेगा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Kawad Jal Time 2024: सावन महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान लाखों की संख्या में कांवड़िये अपनी-अपनी कांवड़ लेकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने के लिए निकलते हैं। चलिए जानते हैं इस साल सावन में कावड़ जल कब चढ़ेगा।

Kawad Jal Time 2024: हिंदुओं का पवित्र महीना सावन इस साल 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक चलेगा। सावन महीने के शुरू होने के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। इस दौरान लाखों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री, काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथ जैसे पवित्र स्थानों से गंगाजल लेने के लिए निकलते हैं। फिर इस जल से अपने मूल स्थान के शिवालय के शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। वैसे तो सावन महीने के किसी भी दिन शिव का जलाभिषेक किया जा सकता है लेकिन कावड़िए विशेष रूप से कांवड़ के जल से शिव का अभिषेक शिवरात्रि के दिन करते हैं। चलिए जानते हैं इस साल कावड़ जल किस दिन चढ़ेगा।

Kawad Jal Date And Time 2024 (कावड़ जल कब चढ़ेगा 2024)

सावन में कावड़ जल चढ़ाने के लिए शिवरात्रि का दिन सबसे शुभ माना जाता है। पंचांग अनुसार इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को पड़ी है। इसके अलावा सावन सोमवार और सावन प्रदोष व्रत के दिन भी कावड़ जल चढ़ाया जा सकता है।

End of Feed