अध्यात्म

Shiv Stuti in Hindi: आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा...शिवरात्रि में करें महादेव की अराधना, देखें श‍िव स्‍तुत‍ि मंत्र ल‍िर‍िक्‍स

Sawan 2024 Shiv Stuti Lyrics: कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से 'आशुतोष शशाँक शेखर' शिव स्तुति का पाठ करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भोलेनाथ के प्र‍िय महीने में इस मंत्र का जाप खासतौर पर फलदाई माना गया है। यहां देखें शिव स्तुति के लिरिक्स और शिव स्तुति मंत्र श्लोक अर्थ सहित।

Image

Shiv Stuti Lyrics

Shiv Stuti Lyrics (शिव स्तुति लिरिक्स): सावन में शिव स्तुति पढ़ने के ढेरों फायदे हैं। कहते हैं शिव स्तुति के पाठ से भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसके जाप से मानसिक बिमारियां नहीं होती। व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इसके जाप से भक्त के सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर पति-पत्नी मिलकर इस स्तुति का पाठ करें तो इससे वैवाहिक रिश्ता मजबूत होता है। यहां देखें शिव स्तुति के लिरिक्स। हम आपको यहां शिव स्तुति मंत्र श्लोक अर्थ सहित बता रहे हैं। शिव स्तुति हिंदी में आसानी से पढ़कर आप इसका लाभ ले सकते हैं।

Shiv Stuti Lyrics in Hindi, Sanskrit

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा ॥

निर्विकार ओमकार अविनाशी, तुम्ही देवाधि देव,

जगत सर्जक प्रलय करता, शिवम सत्यम सुंदरा ॥

निरंकार स्वरूप कालेश्वर, महा योगीश्वरा,

दयानिधि दानिश्वर जय, जटाधार अभयंकरा ॥

शूल पानी त्रिशूल धारी, औगड़ी बाघम्बरी,

जय महेश त्रिलोचनाय, विश्वनाथ विशम्भरा ॥

नाथ नागेश्वर हरो हर, पाप साप अभिशाप तम,

महादेव महान भोले, सदा शिव शिव संकरा ॥

जगत पति अनुरकती भक्ति, सदैव तेरे चरण हो,

क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा ॥

जनम जीवन जगत का, संताप ताप मिटे सभी,

ओम नमः शिवाय मन, जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा ॥

कोटि नमन दिगम्बरा.. कोटि नमन दिगम्बरा..

कोटि नमन दिगम्बरा..

शिव स्तुति कैसे करें

शिव स्तुति आप सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं। इसके जाप के लिए सोमवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। शिव स्तुति करने से पहले भोलेनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीपक जला लें। इसके बाद पूर्व दिशा की तरफ मुख करके इस स्तुति का जाप करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article