Sawan Ekadashi Date 2024: कब रखा जाएगा सावन महीने की पहली एकादशी का व्रत, यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sawan Ekadashi Date 2024: सावन के महीने में कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के महीने में कामिका एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

Kamika Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में कामिका एकादशी के व्रत का खास महत्व है। एकादशी का व्रत रखने से और विष्णु भगवान की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही एकादशी का व्रत रखने से साधक को बैंकुठ की प्राप्ति होती है। कामिका एकादशी का व्रत सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। कामिका एकादशी व्रत करने से साधक के सारे काम बनते हैं। आइए जानते हैं इस कामिका एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। यहां जानें सही तिथि और महत्व।

Kamika Ekadashi 2024 (कामिका एकादशी डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत हर सावन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस दिन जगत पालक भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी।

End of Feed