सावन के आखिरी शनिवार पर कर लें ये 3 उपाय, दूर होंगी शनि की महादशा-साढ़ेसाती-ढैय्या संबंधित समस्याएं

Sawan 2026 Last Saturday Remedies : सावन 2026 का आखिरी शनिवार शनि की क्रूर दृष्टि से मुक्ति पाने का बेहद ही सरल माध्यम है। इस दिन किए गए कुछ उपाय आपको शनि संबंधित परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं।

Sawan 2026 Last Saturday Remedies : सावन 2026 का आखिरी शनिवार 22 अगस्त को पड़ रहा है। सावन भगवान शिव की आराधना का महीना है और शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय परंपरा में भगवान शिव को शनिदेव का गुरु माना जाता है। ऐसे में सावन के अंतिम शनिवार को शिवलिंग की पूजा करना शनि से जुड़ी परेशानियों के लिए विशेष उपाय माना जाता है।

Sawan 2026 Last Saturday Remedies  शनि प्रकोप से मुक्ति के उपाय

शनि प्रकोप से मुक्ति के उपाय

जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा या अंतरदशा चल रही है, अथवा जो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से गुजर रहे हैं, उनके लिए यह दिन शिव आराधना के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, देरी और जिम्मेदारियों का कारक माना गया है। शनि हमेशा नुकसान देने वाले ग्रह नहीं हैं। कुंडली में मजबूत और शुभ स्थिति होने पर यही ग्रह व्यक्ति को मेहनत, पद, प्रतिष्ठा और स्थायी सफलता भी दे सकता है।

End of Feed