Sawan 2024: भारत के अलावा विदेशों में भी भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर, सावन के महीने में जरूर करें दर्शन

Sawan 2024: सावन के महीने की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सावन के महीने में भगवान शिव के दर्शन किये जाते हैं। आइए जानते हैं शिव के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

Shiv Ji Temple: सावन का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में शिव जी की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ की जाती है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। भारत में भगवान शिव के अनेक प्रसिद्ध मंदिर और शिवालय विराजमान हैं। सावन के समय में भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। दूर- दूर से भक्त शिव जी के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी के मंदिर के दर्शन करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव का मंदिर केवल भारत में ही विराजमान नहीं है, बल्कि अन्य देशों में भी शिव जी के मंदिर स्थापित हैं।

शिव जी के प्रसिद्ध मंदिर

मुन्नेश्वरम, श्रीलंका

भगवान शिव का मुन्नेश्वरम मंदिर श्रीलंका में स्थापित है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन समय का है। ऐसी मान्यता है कि मुन्नेश्वरम मंदिर को रामायण काल के समय का बताया जाता है। सावन के समय में इस मंदिर में बहुत रौनक देखने को मिलती है।

End of Feed