सरस्वती माता का घर है ये मंदिर, दर्शन करते ही चमकती है किस्मत, ट्रैवल प्लान में कर लें एड

Saraswati Mata Mandir Story: मध्यप्रदेश के सतना जिले में माता सरस्वती का ऐसा मंदिर हैं, जहां मां खुद विराजमान रहती हैं। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां का यह धाम अद्भुत और निराला शक्तिपीठ है। यहां पर दर्शन मात्र से जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है। अगर स्टूडेंट्स यहां पर मां के दर्शन करते हैं तो वे मेधावी बनते हैं। इस जगह माता सती का हार गिरा था, इस कारण यह जगह मैहर नाम से प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कि इस मंदिर की पौराणिक कथा क्या है और यहां दर्शन के लिए कैसे जाएं।

Saraswati Mata Mandir Story: सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा की बेटी और आदिशक्ति स्वरूप माता सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। मां को देवी शारदा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है मां की पूजा से ज्ञान, धन और संपत्ति में वृद्धि होती है। मान्यता है कि भारत में एक ऐसा शक्तिपीठ है, जिसे माता शारदा का घर माना जाता है। मान्यता है कि देवी सरस्वती इस जगह पर स्वयं निवास करती हैं। यहां माता सती का हार गिरा था, इस कारण ही यह जगह मैहर कहलाई।

शारदा मंदिर मैहर

मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर में शारदा माता मंदिर सरस्वती माता का प्रमुख धाम है। शारदा मां सरस्वती का ही नाम है। मंदिर त्रिकुटा पर्वत की चोटी पर बसा है, जहां दर्शन मात्र से भक्तों की किस्मत चमक जाती है। यहां मां के दर्शन से ज्ञान, संतान सुख, धन-समृद्धि आती है और हर संकट से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि बुंदेलखंड के आल्हा-उदल ने भी यहां माता के दर्शन किए थे।

End of Feed