Weekly Horoscope (12 से 18 जनवरी 2026): इन 5 राशियों के अच्छे दिन इस सप्ताह से होंगे स्टार्ट, 4 बड़े ग्रह बदलने वाले हैं राशि

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 12 January से 18 January 2026 तक: जनवरी 2026 के इस सप्ताह में लोहड़ी और मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी और माघ माह का पहला प्रदोष पड़ेगा। इसके साथ ही शुक्र, सूर्य और मंगल व बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस कारण यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी 2026 (सोमवार से रविवार): इस नए सप्ताह की शरुआत 12 जनवरी से हो रही है। इसके अगले दिन 13 जनवरी को लोहड़ी व 14 जनवरी को षटतिला एकादशी है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 16 जनवरी को साल का दूसरा प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु में रहेंगे। 13 जनवरी की सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर शुक्र अस्त अवस्था में ही मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 14 जनवरी की दोपहर ग्रहों के राजा सूर्य 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर मकर संक्रांति की शुरुआत करेंगे। फिर 16 जनवरी की सुबह 4 बजकर 36 पर ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में गोचर कर जाएंगे।

End of Feed