Sankashti Chaturthi 2026 Puja Samagri: संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा सामग्री लिस्ट, जानिए कैसे करें गणेश जी का पूजन

Sankashti Chaturthi February 2026 Puja Samagri List द्विजप्रिय संकष्टी संकष्टी चतुर्थी व्रत पूजा सामग्री:हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत भगवान गणेश को सर्पित होता है। इस व्रत को रखने से संकट से मुक्ति मिलती है। फरवरी 2026 में यह व्रत 5 फरवरी को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। इस कारण आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री आवश्यक होगी।

Sankashti Chaturthi February 2026 Puja Samagri List (द्विजप्रिय संकष्टी संकष्टी चतुर्थी व्रत पूजा सामग्री): 5 फरवरी 2026, गुरुवार को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा क्योंकि इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीना वर्ष का अंतिम महीना माना जाता है, ऐसे में यह विक्रम संवत् 2082 की आखिरी संकष्टी चतुर्थी भी है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है और इसे संकटों से मुक्ति पाने का विशेष दिन माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी की पूजा में क्या लगेगी सामग्री

संकष्टी चतुर्थी की पूजा में क्या लगेगी सामग्री

मान्यता है कि जो लोग इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करते हैं, उनके जीवन से परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती हैं और कामों में आ रही रुकावटें खत्म होने लगती हैं। इसके साथ ही इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक संकट कम होते हैं।

End of Feed