सामा चकेवा का विसर्जन कब है 2026 में: जानें सही तारीख, महत्व और विदाई की परंपरा- क्यों जलाई जाती हैं चुगला की मूंछें

Sama Chakeva Visarjan Date 2026: सामा चकेवा का विसर्जन 2026 में कब है। जानें सामा चकेवा की विदाई की सही तारीख, विसर्जन की परंपरा, धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा।

Sama Chakeva Visarjan Date 2026: मिथिलांचल की संस्कृति में कुछ त्योहार ऐसे हैं, जिनकी खूबसूरती बड़े आयोजनों में नहीं, बल्कि घर-आंगन में गूंजने वाले लोकगीतों और रिश्तों की मिठास में छिपी होती है। सामा चकेवा भी ऐसा ही एक खास लोकपर्व है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। छठ पूजा के बाद शुरू होने वाला यह उत्सव कई दिनों तक चलता है। इसमें बहनें मिट्टी से बनी सामा, चकेवा और दूसरी प्रतिमाओं को सजाती हैं। शाम को पारंपरिक गीत गाती हैं और भाई की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पर्व का समापन कब होता है और सामा चकेवा का विसर्जन किस दिन किया जाता है

sama chakeva visarjan date 2026

सामा चकेवा का विसर्जन कब करना है, क्या है चगला की मूंछें जलाने की वजह

सामा चकेवा का विसर्जन कब है 2026 में

साल 2026 में सामा चकेवा का विसर्जन 24 नवंबर, मंगलवार को किया जाएगा। यह दिन कार्तिक पूर्णिमा का है। मिथिलांचल की परंपरा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन सामा चकेवा को विदाई दी जाती है। इसके साथ ही कई दिनों से चल रहे इस लोकपर्व का समापन हो जाता है।

End of Feed