Sakat Chauth 2023 Puja Vidhi, Samagri: संतान की लंबी आयु के लिए ऐसे रखें सकट चौथ व्रत, जानें पूजा विधि

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 04:03 PM IST

Sakat Chauth 2023 Puja Muhurat Kab Hai in Hindi: सकट चौथ व्रत 2023 में 10 जनवरी को रखा जाएगा। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं। जानिए इस व्रत का क्या महत्व है।

Sakat Chauth 2023 Time, Puja Muhurat: सकट चौथ का व्रत महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। क्योंकि महिलाएं ये व्रत अपनी संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन भगवान गणेश के साथ माता सकट की पूजा भी होती है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। संकष्टी चतुर्थी हर महीने आती है। लेकिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का अधिक महत्व होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यताओं अनुसार इस दिन ही भगवान गणेश ने भगवान शिव व माता पार्वती की परिक्रमा की थी। इस बार सकट व्रत 10 जनवरी को रखा जाएगा।

सकट चौथ की पूजा विधि (Sakat Chauth 2023 Puja Vidhi)

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके साफ कपड़े धारण करें।
  • इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें।
  • इस दिन गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी और माता सकट की भी पूजा करें।
  • गणेश जी और मां लक्ष्मी को रोली और अक्षत अर्पित करें।
  • गणेश जी को पुष्प, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें।
  • सकट चौथ में तिल का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग जरूर लगाएं।
  • इसी के साथ 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जप करें।
  • व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन सकट चौथ व्रत की कथा जरूर पढ़े और उनकी आरती करें।
  • रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर, सकट चौथ व्रत को संपन्न करें।
  • इसके बाद फलहार ग्रहण किया जा सकता है।

End of Feed