Tulsi Mala: तुलसी माला कौन पहन सकता है? जानें तुलसी माला पहनने और उतारने के नियम

Tulsi Mala Pahnne Ke Niyam: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद शुभ होता है। इसकी माला भी पहनी जाती है। तुलसी माला, तुलसी की पवित्र लकड़ी से बनती है। इस माला को पहनने के कुछ नियम होते हैं। यहां से आप इन नियमों को देख सकते हैं।

Tulsi Mala Pahnne Ke Niyam: विष्णु भक्त तुलसी की माला धारण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है और तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र का जाप विशेष फलदाई माना गया है। तुलसी की माला गले में धारण करते हैं तो मन और आत्मा दोनों पवित्र हो जाते हैं। अगर आपकी कुंडली में बुध और गुरु दो ग्रह कमजोर हो तो आपको तुलसी की माला जरूर पहननी चाहिए। ये ग्रहों को बलवान कर सकरात्मक असर के लिए प्रेरित करती है। इतना ही नहीं माला पहनने वाले को बुरी नजर नहीं लगती। इस माला को पहनने से आत्मिक शक्ति मिलती है और भय-दुख दूर होते हैं।

तुलसी माला पहनने के नियम (Photo Source: Canva)

तुलसी माला पहनने के नियम-

श्मशान घाट

तुलसी माला पहनकर न ही श्मशान घाट जाना चाहिए और ना ही अंतिम संस्कार में जाना चाहिए। अगर इन जगहों पर जाना पड़े तो तुलसी की माला को पहले उतारकर गंगा जल में डुबोकर रखना चाहिए। वापस आने के बाद शुद्धता से नाखून काटने और बाल धोकर नहाने के बाद धारण करना चाहिए।

End of Feed