Rohini Vrat List 2024: साल 2024 में कब- कब है रोहिणी व्रत, यहां देखें डेट लिस्ट

Rohini Vrat List 2024: रोहिणी व्रत जैन समुदाय के लोगों को बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। ये व्रत खासतौर पर स्त्रियों द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। यह व्रत हर महीने आता है। आइए जानते हैं साल 2024 में रोहिणी व्रत कब- कब है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Rohini Vrat List 2024: रोहिणी व्रत जैन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत जैन समुदाय के लोगों द्वारा रखा जाता है। यह व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता है। इसलिए इस व्रत को रोहिणी व्रत कहा जाता है। रोहिणी व्रत रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति के बाद मनाया जाता है। रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति के बाद मार्गशीर्ष नक्षत्र आता है। प्रति वर्ष 12 रोहिणी व्रत होते हैं। यह हर महीने आता है। मान्यता है कि इस व्रत को लगातार 3, 5 या 7 साल तक करना चाहिए। आइए जानते हैं साल 2024 में रोहिणी व्रत कब- कब है। यहां देखें पूरी सूची।

Rohini Vrat List 2024

रोहिणी डेट सूची 2024 ( Rohini Vrat Date List 2024)

21 जनवरी 2024रविवार
18 फ़रवरी 2024रविवार
16 मार्च 2024शनिवार
12 अप्रैल 2024शुक्रवार
10 मई 2024शुक्रवार
6 जून 2024गुरुवार
3 जुलाई 2024बुधवार
31 जुलाई 2024बुधवार
27 अगस्त 2024मंगलवार
23 सितंबर 2024सोमवार
21 अक्टूबर 2024सोमवार
17 नवंबर 2024रविवार
14 दिसंबर 2024शनिवार

Rohini Vrat Importance (रोहिणी व्रत महत्व)

रोहिणी सत्ताईस नक्षत्रों में से एक है। जब सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र प्रबल हो जाता है। इस दिन रोहिणी व्रत रखा जाता है। यह दिन हर 27 दिन में आता है, इसलिए रोहिणी व्रत साल में बारह से तेरह बार मनाया जाता है। नियमानुसार रोहिणी व्रत 3, 5 या 7 वर्ष तक नियमित रूप से किया जाता है। इसके बाद से इस व्रत को उद्यापन किया जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को दुःख, कष्ट और समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

End of Feed