Ravivar Upay: रविवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, सूर्य देव की मिलेगी कृपा

Ravivar Upay: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित रहता है। सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य दैहिक व भौतिक सुख देते हैं। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से साधक को दोषों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं रविवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Ravivar Upay: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित रहता है। सूर्य ग्रह को ग्रहों में सबसे उत्तम माना जाता है। इन्हें पंचमदेव में भी स्थान प्राप्त है। सूर्य दैहिक व भौतिक सुख देते हैं । भगवान भास्कर की नित्य पूजा की जाती है। सूर्य को उठते ही प्रणाम करना व उनको जल देना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान आदित्य हम सबके प्राणदाता हैं। वह जीवन को प्रकाशित करते हैं। आइए जानते हैं रविवार को कुछ उपाय जिसको करके हम अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। आइए जानते हैं रविवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Ravivar Upay

Ravivar Upay

रविवार के दिन करें ये उपाय

  • रविवार को करें माता दुर्गा जी के इस मंत्र का जप ""सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते भयेभ्स्त्राही नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तुते।।
  • सूर्य मंत्र का जप अवश्य करें। माता के मंदिर में जाएं वहां दुर्गा जी की प्रतिमा की एक परिक्रमा करें। सूर्य को जल दें।
  • श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का करें पाठ-रविवार को प्रातःकाल सूर्य के सम्मुख या मंदिर में श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ करें। यह पाठ जीवन मे विजय दिलाता है।भगवान राम ने इसका पाठ किया है।यह बहुत ही चमत्कारिक उपासना है।बड़े बड़े संकट टल नहीं बल्कि समाप्त हो जाते हैं।
  • सूर्य के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।
  • रविवार को शिव उपासना भी करें।शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।शिववास का विचार करके इस दिन गन्ने के रस से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।
  • रविवार को पिता का चरण स्पर्श करें व उनका आशीर्वाद लें।यदि पिता आपसे प्रसन्न नहीं हैं तो सब पूजा बेकार है। पिता को खुश रखें।
  • गायत्री मंत्र का जप करें।यह मंत्र मानसिक करें तो बेहतर है।बहुत तेज आवाज में इस मंत्र का जप नहीं करते।
  • इतना उपाय या इनमें से जो आपको सहज लगे वह उपाय आप करते हैं तो भगवान सूर्य आपको सुख व ऐश्वर्य देंगे।
इतना उपाय या इनमें से जो आपको सहज लगे वह उपाय आप करते हैं तो भगवान सूर्य आपको सुख व ऐश्वर्य देंगे। इसके साथ ही आपकी सारी इच्छा की पूर्ति होगी। इन उपायों से सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।

End of Feed