अयोध्या पहुंचे 500 किलो सोने में ढले रामलला, जानें कितने दिन में, कैसे और कहां तैयार हुई ये भव्य प्रतिमा

Ramlalla 500 kg Gold Idol: अयोध्या नगरी राम लला के आने से एक बार फिर भावविभोर है। इस बार रामलला की जो मूर्ति आई है वो 500 किलो सोने से बनी है। बताया जा रहा है कि 2025 में ही इस मूर्ति का अनावरण हो जाएगा। जानें कहां से आई रामलला की सोने की मूर्ति, किस आर्टिस्ट ने कितने दिन में की तैयार, कौन सी है शैली आदि की पूरी जानकारी।

Ramlalla 500 kg Gold Idol: अयोध्या में आस्था और भक्ति का एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। कर्नाटक से निर्मित ₹200 करोड़ मूल्य की भव्य रामलला सरकार की मूर्ति के आगमन ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस दिव्य प्रतिमा का अयोध्या पहुंचना न केवल एक धार्मिक घटना है, बल्कि भारतीय संस्कृति, शिल्पकला और सनातन परंपरा के गौरवशाली स्वरूप का सशक्त प्रतीक भी है।

Ramlalla idol in gold

अयोध्या पहुंची रामलला की सोने से बनी 500 किलो की भव्य मूर्ति

रामलला की सोने की मूर्ति की खूबी

करीब 500 किलोग्राम वजनी यह मूर्ति सोने, चांदी और हीरों के दुर्लभ एवं विशेष मिश्रण से तैयार की गई है। इसकी भव्यता, चमक और सूक्ष्म नक्काशी इसे भारत में अब तक निर्मित सबसे मूल्यवान धार्मिक मूर्तियों में शामिल करती है। मूर्ति के चेहरे की भाव-भंगिमा से लेकर वस्त्रों और आभूषणों तक, हर पहलू में अद्भुत कलात्मक कौशल दिखाई देता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी कारीगरी भारतीय पारंपरिक शिल्प की उत्कृष्ट मिसाल है।

End of Feed