भगवान राम के वनवास काल में अयोध्या वासियों ने क्यों किया ब्रह्मचर्य का पालन? डॉक्टर कुमार विश्वास ने सुनाई एक अनसुनी कथा

Ramayana Unknown Facts : आज भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में ध्वजारोहण का कार्य पूर्ण हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित अनेकों हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अयोध्या पहुंचे जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक सुनाया रामकथा से जुड़ा एक अनसुना किस्सा..

Ramayana Unknown Facts : रामायण की कथा में एक प्रसंग भी सामने आता है, जो कम बोला जाता है लेकिन अत्यंत रोचक और महत्वपूर्ण है। आज अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए कवि डॉ. कुमार विश्वास ने रामायण से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा हम सभी को सुनाया। कुमार विश्वास ने बताया कि क्यों भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के दौरान अयोध्या में एक भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ? यह कथा रामायण की कई परंपराओं, कथाओं और टीकाओं में उल्लेखित है, और इसके पीछे गहरा धार्मिक तथा सामाजिक अर्थ छुपा है। आइए जानते हैं इस कथा के बारे में...

Ramayana unknown facts

कहां बोल रहे थे कुमार विश्वास

राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होने अयोध्या पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास ने अयोध्या नगरी के पवित्र रास्तों पर टहलते हुए टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने रामायण की एक अनोखी कथा सुनाई। जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों भगवान राम के 14 साल के वनवास के दौरान अयोध्यावासियों ने भी 14 साल का ब्रह्मचर्य का पालन किया था। कई स्थानीय और परंपरागत कथाओं में वर्णन मिलता है कि जब राम वनवास गए, तब अयोध्यावासियों ने एक संकल्प लिया - “जब तक राम लौटकर न आएं, हम नया उत्सव नहीं मनाएंगे, नया जीवन आरंभ नहीं करेंगे।”

End of Feed