Ramadan 2025 Roza Start Date, First Roza Date 2025 In India (रमजान का पहला रोजा कब है 2025): इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रमजान के मुबारक महीने में 29 या 30 दिन के रोजे रखे जाते हैं। रोजे के समापन पर ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस साल रमजान का पहला रोजा कब रखा जाएगा। चलिए इस बारे में बताते हैं।
Ramadan 2025 Roza Start Date
रमजान का पहला रोजा कब है 2025 (Ramadan First Roza 2025 Date)
रमजान गुनाहों की माफी का महीना है। जिसमें हर मुसलमान के लिए रोजा रखना फर्ज बताया गया है। इस साल भारत में पहला रोजा 2 मार्च को रखा जाएगा।
रमजान में रोजा कैसे रखा जाता है (Ramzan Mein Roza Kaise Rakha Jata Hai)
रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा के समय सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाया पिया जाता। सुबह सहरी के साथ रोजे की शुरुआत की जाती है। सहरी सूर्योदय से पहले किए जाने वाले भोजन को कहते हैं। वहीं जब शाम में रोजा खोला जाता है तो उसे इफ्तारी कहते हैं। रमजान में रोजा रखने के अलावा पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। इसके अलावा इस महीने में जकात देना भी जरूरी माना जाता है।
