Ramadan 2025 In India: भारत में दिखा रमजान का चांद, 2 मार्च को पहला रोजा

Ramadan 2025 Saudi Arabia, India, UAE, Pakistan, Roza Sehri and Iftar Timings: रमजान की शरुआत कब से होगी ये चांद दिखने पर निर्भर करता है। सऊदी अरब, यूएई में रमजान का चांद 28 फरवरी को दिख गया है। वहीं भारत में 1 मार्च को रमजान का चांद देखा गया है।

Ramadan 2025 Saudi Arabia, India, UAE, Pakistan, Roza Sehri and Iftar Timings: रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवा महीना होता है जिसका खास महत्व माना जाता है। इस पूरी महीने मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय खुदा की इबादत में बिताते हैं। रमजान की शुरुआत अर्धचंद्राकार चांद दिखने पर होती है (Ramadan Chand 2025)। सऊदी अरब में रमजान का चांद आज दिख गया है। भारत में 1 मार्च को चांद दिख गया है। ऐसे में यहां 2 मार्च से रमजान महीने की शुरुआत होगी।

Ramadan 2025 In India: भारत में दिखा रमजान का चांद, 2 मार्च को पहला रोजा

भारत में रमजान का चांद कब दिखेगा 2025 (Ramadan 2025 Moon Sighting In India)

भारत में चांद 1 मार्च को दिखाई दे सकता है। ऐसे में पाक महीना रमजान यहां 2 मार्च से शुरू हो सकता है। अंतिम निर्णय स्थानीय चांद देखने वाली समितियों और इस्लामी विद्वानों पर निर्भर है, जो चांद की दृश्यता के आधार पर रमजान की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा करेंगे।

End of Feed