सिर्फ पूजा से नहीं चलेगा काम, राम नवमी के दिन हवन भी है जरूरी, जानें जरूरी चीजें

Ram Navami Hawan Samagri list: चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन हवन करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान भक्त व्रत और हवन जैसे अनुष्ठान करते हैं। सही विधि और श्रद्धा के साथ हवन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि आती है।

Ram Navami Hawan Samagri: वैदिक पंचांग के अनुसार राम नवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में मर्यादा से भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा होती है, वहां परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है, सुख-शांति का वास होता है और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में यदि आप इस दिन पूजा के साथ हवन भी करने की सोच रहे हैं, तो पहले से जरूरी सामग्री की पूरी तैयारी करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं राम नवमी के हवन के लिए जरूरी सामग्री की लिस्ट।

राम नवमी हवन सामग्री (pc: Canva)

राम नवमी के लिए हवन सामग्री लिस्ट-

  • हवन कुंड (बाजार में उपलब्ध या 8 ईंटों से बना हुआ)
  • आम की लकड़ी
  • कपूर
  • रोली
  • चंदन
  • सुपारी
  • जनेऊ
  • लौंग
  • अक्षत
  • बैठने कि लिए आसान
  • फूल और माला
  • हवन की पुस्तिका
  • माचिस
  • लोभान
  • गुग्गल
  • अश्वगंधा
  • ब्राह्मी
  • मुलैठी
  • शक्कर
  • मिठाई
  • गूलर की छाल
  • गोबर की उप्पलें
  • कमलगट्टा
  • शंख
  • घंटी
  • बेल पत्र (कुछ परंपराओं में)
  • तांबे का लोटा
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
  • घी (शुद्ध देसी)
  • हवन सामग्री
  • इलायची
  • गुड़
  • शहद
  • तिल (काले/सफेद)
  • जौ
  • नवग्रह लकड़ी (यदि उपलब्ध हो)
  • गंगाजल
  • आम के पत्ते
  • पान के पत्ते
  • नारियल
  • सूखा नारियल (गोला)
  • फल
  • दीपक
  • धूप
  • कलश
  • लाल या पीला कपड़ा
  • रुई की बाती
  • रक्षा सूत्र
  • पलाश

End of Feed