Ram Lalla Photo: रामलला की अनदेखी तस्वीरें आपको कर देंगी मंत्रमुग्ध

Ram Lalla Latest Photo: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की की लेटेस्ट तस्वीरें देख राम भक्त हुए मंत्रमुग्ध। आप भी करें रामलला के दर्शन।

Ram Lalla Latest Photo: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की एक झलक पाने के हर कोई लालायित रहता है। हर किसी को इंतजार है कि कब राम मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। तो बता दें कि 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और 23 जनवरी से मंदिर सभी लोगों के दर्शन करने के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा रख दी गई है जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देख राम भक्त मंत्रमुग्ध हैं। भगवान राम की ये मूर्ति इतनी खूबसूरत बनाई गई है कि इसमें भगवान के चेहरे पर गजब का तेज नजर आ रहा है साथ ही बच्चे जैसी मासूमियत भी। इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 51 इंच और वजन 150 किलोग्राम है।

End of Feed