Ram Lalla Murti Photo: अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति को देख हर कोई मंत्रमुग्ध है। मूर्ति इस तरह से बनाई गई है कि मानों राम जी साक्षात दर्शन दे रहे हों। हैरानी की बात तो ये है कि रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के बाद काफी बदलाव आ गया है। हर कोई ये बात कर रहा है कि जो मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले देखी थी उसकी आभा प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी तरह से बदल गई है। लोग इसे प्रभु का चमत्कार मान रहे हैं। तो अरुण योगीराज ने भी कहा है कि ये वो मूर्ति नहीं जो उन्होंने बनाई थी।
Ram Lalla Murti Before And After Pran Pratishtha
दरअसल मूर्तिकार योगीराज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गर्भगृह के बाहर तक उनकी मूर्ति की छवि अलग थी। लेकिन जैसे ही मूर्ति गर्भगृह में प्रवेश की उसकी छवि बिल्कुल बदल गई। ये एक किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं।
ram mandir murti before and after
आज रामलला की अद्भुत मूर्ति को देख हर कोई मंत्रमुग्ध है और यही सोच रहा है कि कब साक्षात इस प्रतिमा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
राम मंदिर के द्वार आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। अयोध्या में राम भक्तों को जमावड़ा सा लग गया है। हर कोई राम जी के दर्शन पाने को ललायित है।
प्राण प्रतिष्ठा के समय कुछ ऐसा सजा था अयोध्या राम मंदिर।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत समेत कई गणमान्य शामिल हुए।
रात में कुछ ऐसा दिखता है राम मंदिर
फूलों से सजा मंदिर बेहद आकर्षक लग रहा है।
मंदिर का गर्भगृह इसका मुख्य आकर्षण का केंद्र है। जिसकी खूबसूरती देखती ही बन रही है। श्री राम के सिंहासन को भी काफी खूबसूरत बनाया गया है। जानकारी अनुसार सिंहासन लगभग 3 फुट ऊंचा है।
इस वीडियो में देखिए राम मंदिर के अंदर की विशेष झलक
भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर का कोना-कोना बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।
