Ram Mandir Invitation: अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

Ayodhya Ram Mandir Invitation Card : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी को तय कर दी गई है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई नामी-गिरामी लोगों को निमंत्रण कार्ड भेजा गया है। साथ ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऐसे लोग जिन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया है वह 22 जनवरी को यहां ना आएं क्योंकि उस दिन आमंत्रित लोगों के अलावा अन्य दर्शनार्थी रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

Ram Mandir Invitation Card: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी। इस शुभ घड़ी में शामिल होने के लिए देश के VVIP को विशेष प्रकार का निमंत्रण पत्र भेजा गया है। सुरक्षा दृष्टि के लिहाज से प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रवेश करने को लेकर निवेदन पत्र में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु भी दिए गए हैं। जिसका पालन इस कार्यक्रम में प्रवेश होने वाले हर व्यक्ति को करना पड़ेगा। जानिए आम लोग अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने का निमंत्रण पत्र कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

Ram Mandir Invitation Card

Ram Mandir Invitation Card

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण कार्ड सभी मेहमानों को हाथ से वितरित किए जा रहे हैं। इस निमंत्रण कार्ड में मंदिर और भगवान राम की एक भव्य छवि है। साथ ही निमंत्रण में एक बुक भी शामिल है जिसमें राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल प्रमुख लोगों के बारे में बताया गया है। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आमंत्रित सूची में 7,000 से अधिक लोग शामिल हैं। 22 जनवरी के समारोह में आमंत्रित सदस्यों को राम जन्म भूमि परिसर में 11:00 बजे प्रवेश दिया जाएगा और 3 घंटे तक वह परिसर में ही मौजूद रहेंगे।

End of Feed