Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भगवान महाकाल को बांधी गई सबसे पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग

Raksha Bandhan 2023: पूरे देशभर में रक्षाबंधन के त्योहार की धूम मची है। इस बार भद्रा का साया होने के कारण ये त्योहार 30 अगस्त और 31 अगस्त को दो दिन मनाया जा रहा है। सावन पूर्णिमा पर आज सुबह 30 अगस्त को ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।

Raksha Bandhan 2023: ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 30 अगस्त 2023 बुधवार की सुबह रक्षाबंधन मनाया गया। सुबह 3बजे मंदिर के कपाट खुले इसके बाद भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल को इस बार सबसे विशाल राखी बांधी गई । भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी अर्पित किया गया। इस दिन पूरे दिन इस महाप्रसाद का भोग भक्तों में बांटा जाता है।

Mahakal Ujjain

Mahakal Ujjain

पुजारी कहते हैं कि श्रावणी पूर्णिमा के दिन महाकाल ज्योतिर्लिंग की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र श्रावण मास का समापन होता है और भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग लगाया जाता है। इस बार भी श्रावणी पूर्णिमा के दिन महाकाल को भस्म आरती के बाद सबसे विशाल राखी बांधी गई।

End of Feed