Raksha Bandhan 2023 Date: देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। राखी का यह त्योहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लेती हैं। इसके साथ ही ईश्वर से उनकी लंबी और खुशहाल जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई इस प्रेम रूपी धागे को बांधकर अपनी बहन की आजीवन रक्षा करने का वचन देते हैं। इसके अलावा बहन को उपहार भी दिए जाते हैं। इस बार भद्रा के कारण ये त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। इस बार 30 अगस्त के रात 9 बजे के बाद और 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी का त्योहार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं राखी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
Raksha Bandhan 2023
रक्षाबंधन के दिन करें ये काम
- रक्षाबंधन के पवित्र होने के कारण साफ-सफाई का बहुत महत्व है।
- इस दिन पूरे घर की साफ सफाई भी अच्छे से करनी चाहिए।
- राखी बांधते समय भाई का सर रूमाल या किसी कपड़े से ढका हुआ होना चाहिए।
- राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।
- राखी के दिन घर के सामानों को भी राखी बांधनी चाहिए।
राखी के दिन ना करें ये काम
- रक्षाबंधन के दिन गलती से भी बहनों को नाराज ना करें।
- राखी बंधवाते समय भाई का मुख दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।
- भद्रा या राहु काल में भूलकर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए।
- राखी की थाली में पूरे चावल होने चाहिए टूटे हुए चावल का तिलक ना लगाएं।
- भाई बहन को कोई नुकली चीज उपहार में ना दें।
