Raksha Bandhan 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra: इस साल रक्षा बंधन मनाने का सबसे शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को है। आज बहनें अपने भाईयों को पूरे दिन राखी बांध सकेंगी। वहीं अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त पर अपने भाई के हाथ में कलाई बांधेंगी। यहां आप जानेंगे कैसे मनाया जाता है राखी का त्योहार क्या है इसकी पूजा विधि।
Raksha Bandhan 2023 Puja Vidhi, Muhurat
रक्षा बंधन पूजा विधि (Raksha Bandhan Puja Vidhi)
रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। लेकिन राखी बांधते समय भाई और बहन को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यहां आप जानेंगे रक्षाबंधन के दिन होने वाली पूजा विधि।
- राखी बांधने से पहले बहन और भाई उपवास रखते हैं।
- बहन सबसे पहले राखी की थाली सजाती है।
- थाली में राखी, रोली, दिया, कुमकुम, अक्षत और मिठाई रखती हैं।
- इसके बाद इस थाली की पूजा की जाती है।
- बहन सबसे पहले राखी भगवान को चढ़ाती हैं।
- फिर भाई को राखी बांधने की विधि शुरू की जाती है।
- सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाया जाता है।
- उसके बाद भाई पर अक्षत यानि साबुत चावल छिड़के जाते हैं।
- फिर बहनें अपने भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधती हैं।
- राखी बांधने के बाद बहन भाई की आरती उतारती हैं।
- उसके बाद भाई का मुंह मीठा किया जाता है।
- बहन से राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी सामर्थ्य अनुसार बहन को उपहार देता है।
राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
