Khatu Shyam Mandir के खुले कपाट: कृष्ण को दान में दे दिया शीश, जानिए कलयुग के देवता की अनसुनी कहानी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 6, 2023, 02:37 PM IST

Khatu Shyam Mandir Rajasthan: खाटू श्याम मंदिर के दरबार आज से भक्तों के दर्शन के लिए खुल गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं खाटू श्याम जी की कहानी। जानें कैसे भीम के पौत्र बर्बरीक को श्री कृष्ण ने दिया बड़ा वरदान।

Khatu Shyam Temple: राजस्थान के सीकर में स्थित बाबा खाटूश्याम जी का मंदिर आज से यानी 6 फरवरी से भक्तों के दर्शन के लिए खुल रहा है। 85 दिन से ये मंदिर बंद था ऐसे में बाबा के भक्त बड़ी बेसब्री से इस मंदिर के खुलने का इंतजार कर रहे थे। शाम 4 बजकर 15 मिनट पर मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही लोग आने वाले खाटू मेले की तैयारियों में जुट गए हैं।

khatu shyam ji

जानें बर्बरीक कैसे बनें हारे का सहारा खाटुश्याम जी

खाटू मेला 22 फरवरी से शुरू होगा और होली तक चलेगा। लोगों को बाबा के सुलभ और सुगम दर्शन कराने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। जिसके लिए मंदिर परिसर और बाहरी इलाके में कुछ बदलाव किए गए हैं। जानकारी अनुसार मंदिर में कतारों की संख्या बढ़ा दी गई है। बाबा के भक्त 16 लाइनों में खड़े होकर बाबा के आसानी से दर्शन कर पायेंगे।

End of Feed