Raj Panchak September 2026: पंचक काल हुआ स्टार्ट, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Raj Panchak September 2026: 23 सितंबर को पंचक की शुरुआत होने जा रही है। यह पंचक 28 सितंबर तक रहेगा। बुधवार के दिन शुरू होने के कारण यह राज पंचक कहलाएगा।

Raj Panchak September 2026: सितंबर के आखिरी दिनों में पंचक की शुरुआत होने जा रही है। पंचांग के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की रात 9 बजकर 57 मिनट से राज पंचक शुरू होगा और 28 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। यानी करीब पांच दिनों तक पंचक का प्रभाव रहेगा। बुधवार से शुरू होने के कारण इसे राज पंचक कहा गया है।

Raj Panchak September 2026 राज पंचक में क्या करें और क्या न करें

राज पंचक में क्या करें और क्या न करें

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले तिथि, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है। इसी तरह पंचक को भी ऐसी अवधि माना जाता है, जिसमें कुछ खास कामों को करने से बचना चाहिए। ज्योतिषीय गणना में धनिष्ठा के उत्तरार्ध से लेकर शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती तक के पांच नक्षत्र पंचक के अंतर्गत आते हैं। जब चंद्रमा इन नक्षत्रों में गोचर करता है तब पंचक की शुरुआत होती है। इस दौरान चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि के बीच गोचर करता है।

End of Feed