मायावी राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ

Rahu Nakshatra Gochar 2026: मायावी राहु अगस्त में धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों को लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Rahu Transit in Dhanishta Nakshatra 2026: 2 अगस्त 2026 की सुबह 12 बजकर 8 मिनट पर राहु कुंभ राशि में रहते हुए धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है। वैदिक ज्योतिष में राहु को भौतिक उन्नति, नई तकनीक, विदेशी संबंध, असामान्य अवसर, राजनीति और अचानक मिलने वाली सफलता का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Rahu Nakshatra Gochar 2026  राहु का नक्षत्र परिवर्तन से किनको लाभ होगा

राहु का नक्षत्र परिवर्तन से किनको लाभ होगा

जब राहु मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करता है तो व्यक्ति के भीतर जोखिम लेने, नई दिशा में आगे बढ़ने और स्थापित सीमाओं को तोड़ने की प्रवृत्ति बढ़ती है। चूंकि यह गोचर कुंभ राशि में हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव विशेष रूप से तकनीक, नवाचार, बड़े नेटवर्क, सामाजिक प्रभाव और भविष्य की योजनाओं से जुड़े क्षेत्रों में अधिक दिखाई दे सकता है। गोचर के आधार पर यह परिवर्तन सभी राशियों को समान फल नहीं देगा। कुछ राशियों के लिए यह करियर, आर्थिक उन्नति और सामाजिक पहचान का नया द्वार खोल सकता है।

End of Feed