Rahu Nakshatra Gochar 2024: जुलाई के महीने में राहु रहेंगे इन राशि वालों पर मेहरबान, करियर में दिलाएंगे सफलता

Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को मायावी ग्रह माना जाता है। जुलाई के महीने में राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं राहु के चाल बदलने से किन राशि वालों को फायदा होगा।

Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। ये सबसे शक्तिशाली ग्रह में से एक माने जाते हैं। कुंडली में अगर राहु की स्थिति अच्छी होती है तो वो रंक वो भी राजा बना देती है। अगर राहु के दृष्टि कुंडली में कमजोर हो जाए तो राजा को भी रंक बना देती हैं। राहु अपनी स्थिति डेढ़ साल में एक बार गोचर करते हैं। साल 2023 में राहु ने मीन राशि में प्रवेश किया था। 2025 तक राहु मीन राशि में रहेंगे। लेकिन राहु 8 जुलाई को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है।

इन राशि के जातक मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक को इस नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिल सकता है। इस समय में धन का लाभ हो सकता है। इसके साथ ही अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। इस समय में बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में भी आपको लाभ मिल सकता है। करियर में भी सफलता हाथ लगेगी।

End of Feed