Rahu Ketu Gochar 2023: राहु और केतु मायावी ग्रह हैं। दोनों वक्री हैं और डेढ़ साल तक एक ही राशि में रहते हैं। इसके बाद एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 30 अक्टूबर को राहु और केतु अपनी राशि बदलेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा। शास्त्रों में राहु और केतु को क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। ये दोनों ग्रह 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
Rahu Ketu Gochar
इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष
इस समय गुरु देव बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं और राहु से बहुत परेशान हैं। जब राहु मीन राशि में गोचर करेगा। तब जाकर मेष राशि के जातकों को गुरु चांडाल दोष से मुक्ति मिल सकती है। ऐसा होने से मेष राशि वालों को फायदा मिल सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है और जातक के सभी बिगड़े काम भी बन सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को राहु- केतु के परिवर्तन से लाभ मिल सकता है। इससे मिथुन राशि वालों के इनकम में वद्धि होगी और उनकी राशि में गुरु ग्रह होने से विशेष लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ नये इनकम सोर्स भी बन सकते हैं।
कर्क
राहु के राशि बदलने से कर्क राशि के जातकों को खास लाभ मिल सकता है। इस समय में गुरु ग्रह कर्क राशि वालों के करियर को देख रहे हैं। जिसकी वजह से कर्क राशि वालों को करियर में अपार सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही उनके आय में वद्धि हो सकती है।
सिंह
इस समय में गुरु ग्रह सिंह राशि वालों के भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में गुरु के होने से सिंह राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इसके साथ ही उनके करियर में भी उछाल आने की संभावना बन रही है। आय के नये स्तोत्र खुलेंगे।
