Radha Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: फुलेरा दूज पर जरूर करें राधा जी की आरती, आरती राधाजी की कीजै

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 21, 2023, 07:00 AM IST

Radha Ji Ki Aarti: आरती राधाजी की कीजै, कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा... माता राधा की आरती लिकिक्स इन हिंदी यहां देखें।

Radha Ji Aarti Lyrics in Hindi: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है । उत्तर भारत में इस त्योहर को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। पौराणिक कथा अनुसार फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण ने फूलों की होली खेली थी। मथुरा वृंदावन में इस दिन फूलों की होली का बड़ा उत्सव मनाया जाता है। मंदिरों को सजाया जाता है और भक्त एक दूसरे पर फूल डालकर होली मनाते हैं। फुलेरा दूज का दिन राधा कृष्ण की पूजा के लिए विशेष होता है। इस दिन पूरे भक्ती भाव से राधा कृष्ण की पूजा करनी चाहिए । फुलेरा दूज के दिन विवाह ,सगाई जैसे मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ दिन होता है।

radha rani ki aarti

राधा रानी जी की आरती

फुलेरा दूज पर राधा कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र, आभुषण ,मिठाई , पीले रंग के फूल , गुलाल भेंट करने चाहिए और राधा कृष्ण की आरती करनी चाहिए। इस बार 21 फरवरी 2023, मंगलवार को फुलेरा दूज मनाई जाएगी। इस दिन कृष्ण राधा की आरती जरूर करनी चाहिए। तभी आपकी पूजा संपन्न होती है। यहां देखें पूजा के लिए राधा जी की आरती ।

End of Feed