Radha Ashtami 2023 Date: राधा अष्टमी हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल राधा अष्टमी 23 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसको लेकर राधा रानी की नगरी बरसाना में उत्सव का माहौल रहता है। इस विशेष और शुभ दिन पर राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इसके अलावा मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि राधा रानी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक ग्रंथ बताते हैं कि राधा रानी की पूजा के बिना भगवान कृष्ण की भक्ति अधूरी है। ऐसा कहा जाता है कि राधे-राधे मंत्र का जाप करने से साधक पर भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा बरसती है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी का महत्व और शुभ मुहूर्त।
Radha Ashtami 2023 Date
