Pushya Nakshatra January 2025: जनवरी में पुष्य नक्षत्र कब पड़ रहा है नोट कर लें सही तारीख

Pushya Nakshatra January 2025: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। ये नक्षत्र शुभ और मांगलिक कार्यों को करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। जानिए जनवरी में पुष्य नक्षत्र कब पड़ रहा है।

Pushya Nakshatra January 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार वैसे तो हर कार्य को करने के लिए अलग-अलग मुहूर्त होते हैं। लेकिन कुछ मुहूर्त ऐसे होते हैं जो हर काम को करने के लिए विशेष होते हैं। इन्हीं में से एक होता है पुष्य नक्षत्र। जिसे खरीददारी, नया कार्य आरंभ करने से लेकर अन्य कार्यों के लिए भी शुभ माना जाता है और जब ये नक्षत्र सोमवार, गुरुवार या रविवार में आता है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं जनवरी में पुष्य नक्षत्र कब पड़ रहा है।

पुष्य नक्षत्र जनवरी 2025 (Pushya Nakshatra In January 2025)

जनवरी में पुष्य नक्षत्र 14 तारीख को पड़ रहा है। जिसकी शुरुआत 14 जनवरी की सुबह 10 बजकर 17 मिनट से होगी और समाप्ति 15 जनवरी की सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर होगी।

End of Feed