अध्यात्म

Rahu Gochar 2025: राहु के गोचर से इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, रातोंरात बदल जाएगी तकदीर

Rahu Gochar 2025: राहु का गोचर सामान्य रूप से 18 महीने के बाद होता है। जब भी राहु राशि बदलता है तो सभी राशियों पर इसका कुछ न कुछ अच्छा या बुरा प्रभाव जरूर पड़ता है। जानिए 2025 में राहु का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

Image

Rahu Gochar 2025

Rahu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि जब भी ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। 18 मई 2025 को राहु मीन राशि से निकलकर शनि देव की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। जानिए शनि की राशि कुंभ में राहु का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए राहु का गोचर अनुकूल साबित होगा। आपकी मनवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। जो भी आपकी रुकी हुई योजनाएं थीं वे सुचारू रूप से चलने लगेंगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी राहु का गोचर शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। खर्चों में कमी आएगी। किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लाइफ में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर पाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए राहु का गोचर काफी अनुकूल साबित होगा। बिजनेस में जोखिम उठाने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी जिसका आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। छोटी-छोटी यात्राएं होती रहेंगी और आप इस गोचर काल के दौरान व्यस्त रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों को भी इस गोचर से अत्यंत लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article