Pushya Nakshatra August 2024: पुष्य नक्षत्र में कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। जब यह नक्षत्र सोमवार, गुरुवार या रविवार को पड़ता है तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़ता है तो गुरु पुष्य योग का निर्माण होता है। ऐसा योग साल में कभी-कभी आता है। ये नक्षत्र 27 नक्षत्रों में आठवें स्थान पर आता है। चलिए जानते हैं अगस्त में पुष्य नक्षत्र कब पड़ रहा है।
Pushya Nakshatra August 2024
Pushya Nakshatra August 2024 (अगस्त में पुष्य नक्षत्र कब है 2024)
अगस्त में दो पुष्य नक्षत्र पड़ रहे हैं। पहला पुष्य नक्षत्र 3 अगस्त से 4 अगस्त तक रहेगा। दूसरा पुष्य नक्षत्र 30 अगस्त से 31 अगस्त तक रहेगा। आगे जान लेते हैं दोनों की टाइमिंग क्या रहेगी।
अगस्त में पहला पुष्य नक्षत्र
आरम्भ- 3 अगस्त 2024, शनिवार सुबह 11:59 AM
समापन- 4 अगस्त 2024, रविवार दोपहर 01:26 PM
अगस्त में दूसरा पुष्य नक्षत्र
आरम्भ: 30 अगस्त 2024, शुक्रवार की शाम 05:56 PM
समापन: 31 अगस्त 2024, शनिवार 07:39 PM
What To Do In Pushya Nakshatra (पुष्य नक्षत्र में क्या काम करना चाहिए)
इस नक्षत्र में नए काम की शुरुआत की जा सकती है। यात्रा का आरंभ कर सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी ये नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गुरू से मंत्र लेने के लिए भी ये नक्षत्र उपयुक्त होता है। विद्या ग्रहण करने या किसी नए शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने के लिए भी ये नक्षत्र उत्तम होता है।
