Wallet Vastu Tips: आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में पर्स या वॉलेट हमारा सबसे अहम साथी होता है। इसमें हम नकदी, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, आईडी और अन्य जरूरी चीजें रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र अनुसार, पर्स में कुछ खास चीजें रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। इससे आर्थिक तंगी, अनावश्यक खर्च और पैसों की कमी की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। पर्स को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सम्मानजनक तरीके से रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, पर्स के अंदर नहीं रखनी चाहिए?
पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें
- फटे, मुड़े-तुड़े नोट पर्स में रखने से धन की बरकत खत्म हो जाती है। वास्तु में इसे बेहद अशुभ माना जाता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है और पैसा घर में टिकने नहीं देता है। हमेशा साफ-सुथरे और नए नोट ही रखें।
- कई लोग शॉपिंग के बिल, पुरानी रसीदें या अन्य कागजात पर्स में इकट्ठा कर लेते हैं। ये चीजें पर्स को अव्यवस्थित बनाती हैं और खर्च की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे पैसा व्यर्थ में खर्च होता रहता है। पर्स को कचरे का डिब्बा न बनाएं। इसे नियमित रूप से साफ करते रहें।
- घर, गाड़ी या ऑफिस की चाबियां पर्स में रखने से धन हानि और व्यापार में रुकावटें आती हैं। इसी तरह चाकू, कैंची, ब्लेड या कोई धारदार चीज रखना भी वास्तु दोष पैदा करता है, जो आर्थिक स्थिरता को प्रभावित करता है।
- दवाइयों आदि को भी पर्स में रखने से बचना चाहिए। इससे लाइफ में बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
- इसके अलावा, फटा हुआ या बहुत पुराना पर्स इस्तेमाल करने से भी आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। पर्स कभी पूरी तरह खाली न रखें, क्योंकि खाली पर्स धन की कमी का प्रतीक होता है।
