Purnima Vrat in May 2023 Date and Time: (मई माह 2023 में पूर्णिमा कब है): सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है और यह हर महीने आती है।वहीं, मई महीने में इस बार वैशाख पूर्णिमा पड़ी है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्णिमा खासकर स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए विशेष माना जाता है। वहीं, इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। कहते हैं आज विधिवत पूजा करने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। जानिए मई माह 2023 में आने वाली पूर्णिमा की डेट, टाइम और महत्व इन हिंदी।
Purnima in May 2023: मई में पूर्णिमा व्रत कब है
मई माह 2023 में पूर्णिमा व्रत कब है?(When is May 2023 Purnima Vrat)
मई महीने में इस बार वैशाख पूर्णिमा पड़ी है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह (Vaishakh Purnima 2023 Date ) 5 मई, शुक्रवार को पड़ रहा है।
Purnima In May 2023 Muhurat
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 04 मई, गुरुवार, रात 11:59 बजे से।
- पूर्णिमा तिथि समापन: 05 मई, शुक्रवार, रात 11:18 बजे तक।
- स्नान मुहूर्त: 05 मई, सुबह 04:12 बजे से 04:55 बजे तक।
- सत्यनारायण पूजा मुहूर्त: सुबह 07:18 बजे से 08:58 बजे तक।
- चंद्रोदय पर अर्घ्य का मुहूर्त: 05 मई, शाम 06:45 बजे।
- लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 05 मई, रात 11:56 बजे से 06 मई, प्रात: 12:39 बजे तक।
पूर्णिमा व्रत का महत्व (Purnima Vrat ka Mahatva Hindi Me)
मई महीने में आने वाली पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा है, जो हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के लिए भी खास है। क्योंकि इसी दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। मान्यताओं के अनुसार, इस पूर्णिमा का व्रत रखने से जातक को सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा करने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
