Puranmashi Vrat December 2025: पूरनमासी कब की है दिसंबर 2025 में, साल की आखिरी पूर्णिमा किस तारीख को पड़ेगी

Puranmashi Vrat December 2025 (पूरनमासी कब की है दिसंबर 2025 में): दिसंबर की मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल 2025 की आखिरी पूर्णिमा होगी। पूर्णिमा को कुछ जगहों पर पूरनमासी भी कहा जाता है। तो यहां देखें दिसंबर 2025 में पूरनमासी कब की है और किस तारीख इस व्रत को रखा जाएगा।

Puranmashi Vrat December 2025 (पूरनमासी कब की है दिसंबर 2025 में): दिसंबर 2025 में आनी वाली पूरनमासी या पूर्णिमा तिथि कई संयोग लेकर आ रही है। इस तिथि पर जहां साल का आखिरी सुपरमून दिखाई देगा, वहीं 18.6 साल में एक बार दिखने वाला कोल्ड मून (Cold Moon) भी इस रात को नजर आएगा। बता दें कि दिसंबर के महीने में जो पूरनमासी आती है, उत्तर भारत के हिंदू कैलेंडर के अनुसार वह मार्गशीर्ष मास की होती है। इसी के साथ मार्गशीर्ष महीने का समापन होता है और इसके बाद आने वाली प्रतिपदा से पौष मास आरंभ हो जाता है।

Puranmashi Vrat December 2025

दिसंबर 2025 में पूरनमासी कब की है (Pic: Canva)

दिसंबर 2025 में पूरनमासी कब है

दिसंबर महीने में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 तारीख को पड़ेगी। इस आधार पर दिसंबर 2025 में पूरनमासी की डेट भी 4 दिसंबर ही होगी। यह साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। इस रात पर साल का आखिरी सुपरमून भी दिखेगा।

End of Feed