Prediction of Year 2023: साल 2023 को लेकर नास्त्रेदमस ने ये की है भविष्यवाणी, हो जाएं सावधान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 05:35 PM IST

Prediction of Year 2023: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को भविष्य का आईना माना जाता है। आने वाले नए साल 2023 को लेकर भी उन्होंने कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। इनमें से कई भविष्यवाणियों से हम सभी का जीवन प्रभावित हो सकता है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वर्ष 2023 में थर्ड वर्ल्ड वॉर हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल 2023 में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी—होगा थर्ड वर्ल्ड वॉर
  • भविष्यवाणी में लिखा, 7 माह चलेगा यह युद्ध
  • संत अच्युतानंद ने भी लिखी है देशों में तनाव की बात

Prediction of Year 2023: कई सारे उतार-चढ़ावों के बाद साल 2022 अलविदा कहने की ओर बढ़ रहा है। वहीं साल 2023 आने वाला है। हर कोई चाहता है कि यह नया साल सभी के लिए बेहद खास और सुखद रहे। नए साल में लोगों के अधूरे काम और सभी सपने पूरे हों। ऐसे में नए साल को लेकर भविष्यवक्ता क्या कहते हैं ये भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। इन भविष्यवाणियों में कितनी सच्चाई है, ये बताना जरा टेढ़ी खीर है। हां, ये बात जरूर है कि कुछ लोगों इनमें काफी विश्वास रखते हैं। भविष्य के प्रति आशंकित हर कोई जानने को उत्सुक रहता है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा।

prediction of year

ये हैं नए साल 2023 को लेकर प्रमुख भविष्य वक्ताओं की भविष्यवाणियां

वर्ष 2023 को लेकर मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसके अनुसार आने वाले नए साल 2023 में थर्ड वर्ल्ड वॉर होने की पूरी आशंका है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा था कि 7 माह युद्ध चलेगा। उन्होंने लिखा था कि गलत कार्यों की वजह से कई लोगों की मौत होगी। अब कई लोग इसे विश्वयुद्ध से जोड़कर देख रहे हैं। इधर, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे वॉर को लेकर अब आशंका जताई जा रही है कि ताइवान और चाइना में भी तल्खी बढ़ेगी। जिससे थर्ड वर्ल्ड वॉर का होना तय माना जा रहा है।

End of Feed