अविस्मरणीय होगा प्रयागराज महाकुंभ 2025, CM योगी बोले- आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में न रहे कोई कसर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 25, 2022, 07:35 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक की और कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक उत्सव होगा महाकुंभ 2025।

Prayagraj Maha Kumbh 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज कुंभ 2019 के भव्य और दिव्य आयोजन ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक पटल पर एक विशिष्ट पहचान दी है। यूनेस्को ने इसे 'विश्व की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' घोषित किया है। आगामी महाकुंभ 2025 से दुनिया भर की अपेक्षाएं जुड़ी हैं, इसलिए महाकुंभ 2025 प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए पूरी दुनिया के समक्ष उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता सांस्कृतिक समृद्धि एवं पर्यटन की सुविधाओं को प्रदर्शित करते हुए इस आयोजन को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के प्रतीक चिन्ह के रूप प्रस्तुत करने का एक अवसर है। इस अवसर को पहचानते हुए अगले 02 वर्ष में टीमवर्क, अनुकरणीय प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट परियोजनाओं के क्रियान्वयन की उत्कृष्ट क्षमता का परिचय देते हुए सभी विभाग टीम बनकर किया जाना चाहिए।

अविस्मरणीय होगा प्रयागराज महाकुंभ 2025, CM योगी बोले- आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में न रहे कोई कसर

गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों के संबंध में पहली औपचारिक बैठक की। महाकुंभ मेले की निविदाओं में कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाए और प्रत्येक सप्ताह परियोजनाओं की मॉनीटरिंग की जाए। सभी परियोजनाओं को ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ा जाए।

End of Feed