28 या 29 अप्रैल, कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए अप्रैल के अंतिम प्रदोष व्रत की सही तिथि, पूजा मुहूर्त और प्रदोषकाल का समय

Pradosh Vrat April 2026: अप्रैल 2026 का अंतिम प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा, इसको लेकर लोगों में थोड़ा संशय है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत किस तारीख को रखा जाएगा।

Pradosh Vrat April 2026 : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का अत्यंत पवित्र दिन माना जाता है। हर महीने त्रयोदशी तिथि को आने वाला यह व्रत भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन और श्रद्धा से व्रत रखते हैं, उनके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अप्रैल 2026 के अंतिम प्रदोष व्रत को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है कि यह व्रत 28 अप्रैल को रखा जाए या 29 अप्रैल को। ऐसे में पंचांग के आधार पर सही तिथि और पूजा का समय जानना जरूरी है, ताकि व्रत का पूरा फल प्राप्त किया जा सके।

Pradosh Vrat  April 2026  कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत

कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत

कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत (Kab Rakha Jayega Pradosh Vrat)

प्रदोष व्रत 28 अप्रैल को रखा जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजकर 51 मिनट पर शुरू हो रही है और 29 अप्रैल को शाम 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। प्रदोष व्रत हमेशा प्रदोष काल में किया जाता है, इसलिए जिस दिन प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि पड़ती है, उसी दिन व्रत रखा जाता है। इसी आधार पर अप्रैल माह का अंतिम प्रदोष व्रत 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है।

End of Feed