Pradosh Vrat and Masik Shivratri: दिसंबर में बन रहा उत्‍तम संयोग, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि एक ही दिन, इसलिए है खास

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 10:08 AM IST

Pradosh Vrat and Masik Shivratri: साल के अंतिम माह बेहद खास होने जा रहा है। इस माह 21 दिसंबर 2022 को प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि दोनों एक दिन पड़ रहे हैं। दोनों व्रतों की पूजा एक ही दिन की जाएगी। इसके अलावा इसी दिन एक उत्‍तम संयोग भी पड़ रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एक साथ पड़ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल का आखिरी प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि 21 दिसंबर को
  • प्रदोष व्रत और शिवरात्रि दोनों ही भगवान शिवजी को समर्पित
  • 21 दिसंबर को सुबह 08:33 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग

Pradosh Vrat and Masik Shivratri in December 2022: साल 2022 का अंतिम यानी दिसंबर माह और हिंदू कैलेंडर के 10 वें महीने पौष में इस बार एक बड़ा संयोग पड़ रहा है। साल का आखिरी प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन पड़ रहा है। जिसकी वजह से इस बार दोनों व्रत व पूजन एक ही दिन किया जाएगा। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार हर माह प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि पर पड़ती है, वहीं मासिक शिवरात्रि हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। लेकिन इस माह उत्‍तम संयोग पड़ने की वजह से यह दोनों एक ही दिन 21 दिसंबर 2022 को पड़ रहे हैं। प्रदोष व्रत और शिवरात्रि दोनों ही भगवान शिवजी को समर्पित हैं। आइये जानते हैं प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि की तिथि,संयोग और पूजा मुहूर्त के बारे में।

pradosh vrat and masik shivratri.

21 दिसंबर को को प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि, दो उत्‍तम संयोग

प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि तिथि

End of Feed