Pradosh Vrat 2026: कितने बजे शुरू होगा प्रदोष व्रत का पूजा टाइम, जानें कब से कब तक रहेगा प्रदोष काल

Pradosh Vrat 2026: आज 12 जून 2026, शुक्रवार को प्रदोष व्रत किया जा रहा है। ऐसे में आपको आज का प्रदोष काल जान लेना चाहिए। इसके साथ ही जानें आज प्रदोष व्रत का पूजा टाइम क्या रहेगा।

Pradosh Vrat 2026: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है तथा प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। आज 12 जून 2026, शुक्रवार के दिन भी प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि प्रदोष काल में श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आप प्रदोष व्रत कर रहे हैं और उसके लिए प्रदोष काल और पूजा का सही समय (Pradosh Vrat Puja Time) जानना चाहते है, तो हम आपको इसकी सटीक जानकारी देने जा रहे हैं।

Pradosh Vrat 2026

आज का प्रदोष काल

आज का प्रदोष काल कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को प्रदोष काल शाम 7:36 बजे से रात 9:25 बजे तक रहेगा। यह समय भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक, मंत्र जाप और दीपदान के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष काल में की गई शिव आराधना कई गुना अधिक फल प्रदान करती है।

End of Feed