सोमवार को प्रदोष व्रत, व्रती करें ये खास उपाय तो भोलेनाथ देंगे मनचाहा फल

22 जून 2025 को प्रदोष व्रत है। ये दिन भोलेनाथ के भक्तों के लिए शुभ है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति के साथ सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। धन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के साथ ही मानसिक समस्याओं से राहत पाने के लिए भी इस दिन व्रत किया जाता है।

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी भोलेनाथ का सर्वप्रिय दिन 'प्रदोष' है। इस बार का प्रदोष खास है, क्योंकि सोमवार का दिन भी पड़ रहा है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र के साथ धृति और शूल का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की बात करें वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे।

pradosh vrat 2025

जानें पूजा का शुभ मुहूर्त-

पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से 12:51 तक रहेगा और राहुकाल सुबह 07:09 से 08:54 तक रहेगा। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सोमवार पड़ रहा है। ऐसा दिन जो भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग तब बनता है जब कोई विशेष नक्षत्र किसी विशेष दिन के साथ आता है, मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसका मुहूर्त 23 जून की दोपहर 03:16 से 24 जून की सुबह 05:25 तक रहेगा।

End of Feed