Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में घर पर पितरों का तर्पण कैसे करें? जानें सामग्री लिस्ट और नियम

Pitru Paksha 2025: तर्पण पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। खासतौर से पितृपक्ष में तर्पण करने का विशेष महत्व है। आप बिना पुरोहित के घर पर खुद से भी तर्पण कर सकते हैं। यहां से आप घर पर तर्पण करने की सामग्री लिस्ट देख सकते हैं साथ ही तर्पण करने की विधि भी जान सकते हैं।

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में घर पर पितरों का तर्पण करना हिंदू धर्म में एक अत्यंत पुण्य कार्य माना जाता है। यह न केवल हमारे पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है, बल्कि यह हमारे जीवन में समृद्धि, शांति और शुभता लाने का एक माध्यम भी है। पितृ पक्ष के दौरान, जिस तिथि पर आपके पूर्वज का निधन हुआ था, उसी दिन दोपहर के समय तर्पण करना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आपको तिथि याद नहीं है, तो आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण कर सकते हैं। तर्पण करने के लिए जरूरी नहीं है कि पुरोहित और ज्यादा पैसा खर्च हो। आप घर पर खुद भी तर्पण कर सकते हैं। यहां से जानें घर पर तर्पण करने के सामान की पूरी लिस्ट और इसे करने के पूरे नियम और सही तरीका।

घर पर तर्पण कैसे करें (pic credit: iStock)

तर्पण करने की सामग्री

  • काले तिल
  • जल (अथवा गंगाजल)
  • कुशा (दर्भा घास)
  • पुष्प
  • पितरों के नाम (यदि ज्ञात हों)
  • एक ताम्र या स्टील की कटोरी या पात्र
  • आसन (कुशा या साफ चटाई)

End of Feed