Phulera Dooj 2026 Date: फरवरी 2026 में फुलेरा दूज कब है, जानिए क्यों और कहां मनाया जाता है ये त्योहार

Phulera Dooj 2026 Date And Time: हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज मनाया जाता है। साल 2026 में ये खास दिन कब है, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं। यहां इसकी डेट के साथ-साथ मुहूर्त भी बताया गया है।

Phulera Dooj 2026 Date And Time: फुलेरा दूज हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन से विवाह, शुभ कार्य और मांगलिक आयोजनों की शुरुआत करना अच्छा होता है, क्योंकि इसके बाद होली तक का समय बहुत शुभ माना जाता है। फुलेरा दूज के दिन मंदिरों में भगवान को फूलों से सजाया जाता है और भक्त फूलों की होली खेलते हैं, इसलिए इसे फुलेरा कहा जाता है। साल 2026 में फुलेरा दूज कब है, इसकी सही डेट यहां बताई गई है। साथ ही यहां फुलेरा दूज के बारे में ढेर सारी जानकारी दी गई है।

phulera dooj kab hai 2026 mein

फरवरी 2026 में फुलेरा दूज कब है (pc: pinterest)

फुलेरा दूज कब है 2026 में (Phulera Dooj Kab Hai)-

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 18 फरवरी को शाम 4 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी और 19 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 58 मिनट पर द्वितीया तिथि का समापन होगा। ऐसे में फुलेरा दूज 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।

End of Feed